फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वायरल की चपेट में लोग, 1500 तक पहुंची ओपीडी

Sun, 10 Mar 2024 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बदलते मौसम के साथ ही जिला के लोगों को वायरल ने जकड़ लिया है। कई लोग जुकाम, बुखार, गले में दर्द की चपेट में आ गए हैं। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीज लंबी कतारों में लग कर घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिसन ओपीडी के बाहर कई बार इतनी भीड़ हो रही है कि बाहर लगे बेंचों पर भी जगह नहीं बच रही। मरीजों में सुमन, श्वेता, विजय, संतोष आदि ने कहा कि उन्हें जुकाम, बुखार और गले में दर्द है। घर में भी कई लोग इसकी चपेट में हैं। वायरल की चपेट में आने से रोजाना मेडिकल कॉलेज में औसतन 1500 लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, जिला के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

उधर, डॉ. राधाकृष्णन मेेडिकल कॉलेज हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि अस्पताल में हर बीमारी के मरीज पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण ज्यादा लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं, जिन्हें उपचार मुहैया करवाया जा रहा है। बदलते हुए मौसम के मद्देनजर लोग भी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें