हिम आंचल पेंशनर्ज संघ खंड टौणी देवी की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
टौणीदेवी/डिडवीं टिक्कर/हमीरपुर। हिम आंचल पेंशनर्ज संघ खंड टौणी देवी की बैठक सोमवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में टौणी देवी माता मंदिर में हुई । बैठक में पेंशनरों की मांगों पर चर्चा की गई। पेंशनरों का जो पिछला बकाया है, उसे अतिशीघ्र देने की मांग की गई । पेंशनर्ज को सरकार से उम्मीद है कि उनकी मांगें पूरी होंगी।
बैठक में कुलदीप शर्मा, भूमि देव शास्त्री, खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा ने भी अपने विचार रखे। खंड प्रधान ने कहा कि इस बार हिम आंचल पेंशनर्ज संघ का स्थापना दिवस 29 मार्च 2025 को चंबा के बनीखेत में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खंड टौणी देवी में 550 के करीब लाइफ टाइम सदस्य हैं। बैठक में जिला महासचिव शंभू राम जसवाल ने बताया कि हम सभी को रिटर्न भरनी चाहिए, क्योंकि इसके बहुत लाभ हैं। उन्होंने बैठक में लाभों की भी विस्तृत जानकारी दी । जिला अध्यक्ष के सी गौतम ने कहा कि इस समय तक जिला के 1,381 सदस्य दर्ज हैं । राज्य में 1274 लाइफ टाइम सदस्य हैं । प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा ने बताया कि सरकार के साथ पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर कई बार बातचीत हो चुकी है । जो भी पिछला पेंशनर्स का बकाया होगा उसे शीघ्र दिलवाने का कार्य किया जाएगा।