फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीसी में उचित प्रतिनिधित्व न मिलने पर भड़के पेंशनर

Tue, 13 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पेंशन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ हमीरपुर इकाई की बैठक पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने की। बैठक का संचालन महासचिव दीप चंद शर्मा ने किया। सबैठक में पूर्व शिक्षामंत्री स्व. ईश्वर धीमान और स्व. ठाकुरदास, निवासी कल्लर परोहितां के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया। बैठक में पूर्व एनजीओ प्रधान पीसी वर्मा और हैडमास्टर कैडर संघ के पूर्व प्रधान प्रकाश ठाकुर के आने पर सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


उन्होंने हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ को अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में सरकार ने पेंशनरों की मांगों पर चर्चा किए जाने के लिए 15 दिसंबर को पेंशनर जेसीसी की बैठक में पेंशनरों की बड़ी संख्या वाले संघ को जेसीसी में उचित प्रतिनिधित्व न दिए जाने पर सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। जिला इकाई ने राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस समारोह के लिए जोगिंद्रनगर पहुंचने के खंड इकाइयों के प्रबंधों की समीक्षा की।

उन्होंने तय कार्यक्रम के अनुसार 17 दिसंबर को समारोह स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया। बैठक मेें जिला उपप्रधान प्रेम चंद शर्मा, लेखा परीक्षक रोशन पटियाल, कोषपाल बिहारी लाल सोनी, मुख्यालय सचिव प्रेम चंद शर्मा, प्रेस सचिव अनिरुद्ध डोगरा, धर्म सिंह चौहान, भोरंज खंड महासचिव धर्मदास चौधरी, खंड कोषपाल जोगिंद्र पुंडीर, कौशल्या गिल, जैसी राम पुरी, धर्मसिंह नुघाल, टौणीदेवी खंड वरिष्ठ उपप्रधान जगदीश चंद, लेखा परीक्षक मिल्खी राम शर्मा और देशराज शर्मा, कोषपाल प्रेम कौशल, उत्तम चंद, हमीरपुर खंड प्रधान कर्म चंद, रविंद्र चंद, प्रताप सिंह ठाकुर, नादौन खंड महासचिव जुल्फी राम वर्मा, रोशन सोहल, जयपाल डोगरा, सुजानपुर खंड उपप्रधान अमर शक्ति आदि उपस्थित रहे।    
विज्ञापन


ये भी मौजूद रहे

बैठक में भाग लेने वालों में संघ संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक बीडी शर्मा, प्रदेश महासचिव योगराज शर्मा, ई. पीसी वर्मा, प्रकाश ठाकुर, जिला संरक्षक डीसी शर्मा, प्रवक्ता शंभू राम जसवाल, संगठन सचिव विशनी देवी, भोरंज खंड प्रधान बलदेव दास शर्मा, टौणीदेवी खंड प्रधान सालीग्राम ठाकुर एवं महासचिव सुभाष चंद शर्मा, सुजानपुर खंड महासचिव जैसी राम विमल, बिझड़ खंड महासचिव परसराम ठाकुर, नादौन खंड प्रधान भागीरथ कौशल आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें