फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन से कम कुछ भी मंजूर नहीं : राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के बिझड़ी ब्लॉक प्रधान राजेश कुमार और महासचिव दिनेश पटियाल ने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। खंड प्रधान ने कहा कि 20 -25 सालों से सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारी को क्यों कंपनियों के माध्यम से पेंशन दी जा रही है। जबकि कर्मचारी सरकारी सेवा में अपनी जिंदगी के पल कुर्बान करता है तो निजी कंपनियों से पेंशन देना सरकार का सरासर अन्याय है जो किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है। राजेश कुमार ने कहा कि 27 नवंबर को होने वाली जेसीसी बैठक पर प्रदेश के 120000 कर्मचारियों की नजर है। कर्मचारी सरकार की रीड की हड्डी होते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि कर्मचारियों के हितों को देखते हुए जेसीसी की बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करें। आज प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों की एकता पूरेभारत के कर्मचारियों के लिए एक उदाहरण है। संगठन की बैठकों में पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में क्लास वन अफसर से लेकर क्लास 4 कर्मचारियों का भाग लेना एक संकेत है कि कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन की बहाली के लिए एकजुट हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें