फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित देनदारियों का जल्द किया जाए भुगतान : संघ

Tue, 08 Sep 2026 10:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई नादौन की मासिक बैठक सोमवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संघ ने पेंशन संशोधन एरियर, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और अन्य लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग की।
पेंशनरों ने महंगाई भत्ते की पांच देय किस्तें जारी न होने पर रोष जताया। कुछ विभागों में लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान का मामला भी उठाया गया। प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने बताया कि सरकार ने चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए करीब 131 करोड़ रुपये जारी किए हैं और काफी भुगतान हो चुका है।
खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा ने कहा कि संघ पेंशनरों की मांगों को पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार वर्ष 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त श्रेणी-1 से 3 के पेंशनरों की लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान करेगी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य संगठन सचिव पुरुषोत्तम दास शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान रत्न चंद चांगरा, जिला महासचिव तोता राम जंजुआ, सलाहकार अवनीश कुमार, ओपी सुमन, देशराज शर्मा समेत अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें