फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में 10 रुपये की ओपीडी पर्ची के लिए नकदी देना बना मजबूरी

Mon, 14 Sep 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पर्ची शुल्क के 10 रुपये भुगतान की व्यवस्था मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पर्ची शुल्क के लिए ऑनलाइन या डिजिटल भुगतान की सुविधा न होने के कारण मरीजों को काउंटर पर खुले पैसे जुटाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 1500 से 2000 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। मरीजों प्रदीप, अमित, कपिल और राजेश ने बताया कि आज छोटे दुकानदार भी यूपीआई और क्यूआर कोड से भुगतान स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में 10 रुपये की पर्ची के लिए भी नकद भुगतान पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
काउंटर पर भीड़ के दौरान खुले पैसे की समस्या से मरीजों को अतिरिक्त समय लग रहा है। मरीजों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से पर्ची शुल्क के लिए जल्द यूपीआई, क्यूआर कोड सहित अन्य डिजिटल भुगतान सुविधा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
फिलहाल मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पर्ची शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं है। जल्द ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें