फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नववर्ष पर 24 घंटे खुला रहेगा पौणाहारी का दरबार

Wed, 11 Dec 2024 02:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नववर्ष पर विशेष कार्यक्रम होगा। इस दौरान 24 घंटे पौणहारी का दरबार खुला रहेगा।
विज्ञापन

नववर्ष पर दियोटसिद्ध में बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। इसके लिए मंदिर न्यास तैयारियों में जुट गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास ने मंदिर को 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालु दर्शन कर सकें।
श्रद्धालुओं को मंदिर में रात्रि 11 बजे तक लंगर की सुविधा होगी। सुरक्षा की दृष्टि से न्यास प्रशासन ने पुलिस विभाग से करीब 30 कांस्टेबल और 15 महिला कांस्टेबल की मांग की है, जो कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। वहीं, मंदिर की अपनी सिक्योरिटी के 30 जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर में जगह-जगह बाबा के भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी भजन मंडली आदि ने न्यास प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं मांगी है। इसके अलावा मंदिर महंत श्रीश्री 1008 महंत राजेंद्र गिरि महाराज 31 दिसंबर व एक जनवरी को नाम-दान दीक्षा समारोह का आयोजन कर रहे हैं।
महंत निवास में श्रीश्री 1008 महंत राजेंद्र गिरि महाराज 31 दिसंबर और एक जनवरी को सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक अपने अनुयायियों को नाम-दान की दीक्षा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम आयोजन के लिए महंत निवास में भी तैयारी शुरू हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें