फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी नगरी एटीएम की सुविधा से वंचित

Thu, 26 Dec 2024 08:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं को एटीएम की मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है। सबसे अधिक परेशानी बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ रही है।
लोअर बाजार में एटीएम न होने से श्रद्धालुओं को अपर बाजार में स्थित एटीएम का रुख करना पड़ता है, लेकिन अधिकांश समय एटीएम में पैसे नहीं होते। इसके चलते यूपीआई न चलाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में डिंपल, राजन कौर, गुरमीत, सरताज संधु, लवप्रीत, जस्सी आदि ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू एवं देश विदेश के कोने-कोने से भक्त यहां पर दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार रुपये और अन्य सामग्री का दान करते हैं, लेकिन पैसे निकलवाने के लिए उन्हें शाहतलाई में जाना पड़ता है। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोअर बाजार में मंदिर न्यास की ओर से संचालित सरायों के अलावा निजी सराय एवं होटल हैं, जिनमें वर्षभर लाखों के हिसाब से श्रद्धालु रात्रि ठहराव करते हैं, परंतु इन सभी श्रद्धालुओं को एटीएम जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन से लोअर बाजार में एटीएम की सुविधा प्रदान करने की मांग की है। संवाद

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें