फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गंभीर रोगों से लड़ रहे मरीजों को मिल रहा आर्थिक सहारा

Sat, 05 Apr 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में गंभीर रोगों से लड़ रहे मरीजों को आर्थिक सहारा मिल रहा है। सहारा योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों को इससे फायदा मिल रहा है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल 2024 में जिला में पंजीकृत लाभार्थियों को करीब दस करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। जिला में अब तक इस योजना में 4603 लोग पंजीकृत हो चुके हैं। 2019 से शुरू की गई इस योजना में पंजीकृत लाभार्थी को हर माह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सहारा योजना में थैलीसीमिया, कैंसर, पैरालाइसिस, हिमोफीलिया सहित अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान होती है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि आगामी दिनों में लाभार्थियों की संख्या बढ़ेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन



किस स्वास्थ्य खंड में कितने लाभार्थी

स्वास्थ्य खंड

लाभार्थी

बमसन

660

बड़सर

894

भोरंज

1320

गलोड़

685

नादौन


737

सुजानपुर टीहरा
307





सहारा योजना में पंजीकृत लाभार्थियों को हर माह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पिछले साल लगभग दस करोड़ रुपये लाभार्थियों को दिए गए हैं। अब तक जिला में लगभग 4603 लोग योजना के तहत पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

-डॉ. प्रवीण चौधरी, सीएमओ हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें