फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ हमीरपुर अस्पताल में आने वाले मरीज रहे सतर्क : प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के साथ हमीरपुर अस्पताल में आने वाले मरीज रहे सतर्क : प्रबंधन
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व अस्पताल में परिजनों से अलग हो गया था एक सात वर्षीय बच्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्रशासन ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को सतर्क रहने की अपील की है। अस्पताल में अब चोरी के साथ बच्चे भी गायब हो रहे हैं। अस्पताल में कुछ दिन पूर्व एक सात वर्षीय बच्चा अपने दादा-दादी के साथ अस्पताल आया था लेकिन दादा-दादी इलाज करवाने में लगे रहे और इस दौरान बच्चा वहां से चला गया। वह बच्चा 224 कमरा नंबर के पास पहुंच गया जबकि उसके दादा-दादी आपातकाल वार्ड में ही रह गए। बच्चा कमरा नंबर 224 के बाहर बैठकर रो रहा था। ऐसे में वहां पर एमएस के पीएसओ और सुरक्षा कर्मी गौरव भारद्वाज पहुंचे। उन्होंने बच्चे से उसका नाम पूछा। बच्चे ने उन्हें अपना नाम तो बता दिया लेकिन अपने माता-पिता और दादा-दादी का नाम नहीं बता पा रहा था। बच्चे ने अपने स्कूल का नाम बताया। ऐसे में सुरक्षा कर्मी गौरव भारद्वाज ने उस स्कूल में संपर्क किया। स्कूल से बच्चे के माता-पिता का फोन नंबर लिया और उन्हें सूचित किया। बाद में करीब दो घंटे बाद दादा-दादी फोन आने पर वहां पर पहुंचे और उन्हें बच्चा लौटाया गया। अस्पताल में आए दिन मरीजों के पर्स, मोबाइल आदि भी चोरी होते हैं। इन सब घटनाओं को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें