फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 13 रूटों पर टेंपो ट्रैवलर की राह साफ, 34 पर नहीं कोई दावेदार

Thu, 13 Aug 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूत करने के लिए जिले में टेंपो ट्रैवलर चलेंगे। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की आयोजित बैठक में रूटों का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त मंडी डॉ. राज कृष्ण प्रुथी ने की। बैठक में टेंपो ट्रैवलर के रूट आवंटन सहित रूट मॉडिफिकेशन और अन्य परिवहन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। जिले में टेंपो ट्रैवलर संचालन के लिए करीब 47 रूट निर्धारित किए हैं।
इनमें से 13 रूटों के लिए कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन रूटों का आवंटन ड्रा के माध्यम से किया। संबंधित आवेदकों को आवंटित रूट पर 45 दिन के भीतर टेंपो ट्रैवलर का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, करीब 34 रूटों के लिए कोई आवेदन नहीं आया था। ऐसे रूटों को दोबारा प्रकाशित किया जाएगा, ताकि इच्छुक लोग आवेदन कर सकें और इन क्षेत्रों में भी परिवहन सुविधा शुरू हो सके। बैठक में रूटों में संशोधन समेत परिवहन व्यवस्था से जुड़े अन्य मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्राधिकरण ने निर्धारित रूटों पर सेवा शुरू करवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जल्द बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। आरटीओ राजीव ठाकुर ने बताया कि विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें