फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के बाहर सड़क पर पैचवर्क शुरू

Sun, 02 Mar 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बाहर सड़क में पड़े गड्ढों को किया दुरुस्त। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बाहर सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने पैचवर्क शुरू कर दिया है। शनिवार को सड़क के गड्ढों को दुरुस्त किया गया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बाहर सड़क पर गड्ढे पड़े थे। इसी सड़क से मरीज मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचते हैं। लोग काफी समय से इन गड्ढों को भरने की मांग कर रहे थे। अब लोक निर्माण विभाग ने यहां पर पैचवर्क आरंभ कर दिया है। उधर, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि जिन सड़कों पर गड्ढे होते हैं, वहां पर नियमित रूप से पैचवर्क कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन गड्ढों को ठीक किया जाएगा ताकि लोगों को सफर में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें