फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक साल से भोरंज अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद खाली

Sun, 02 Mar 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद एक साल से रिक्त है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड्डी रोग से पड़ित मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के लिए करीब 25 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जाना पड़ रहा है। 33 पंचायतों के ग्रामीण भोरंज अस्पताल पर निर्भर हैं लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। गौर रहे कि करीब एक साल पहले भोरंज अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ का तबादला हुआ था। तब से इस अस्पताल में किसी भी विशेषज्ञ ने ज्वाइन नहीं किया है। सिविल अस्पताल भोरंज में रोजाना करीब 450 ओपीडी रहती है। वहीं मरीजों ने भी अस्पताल प्रशासन से हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद भरने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से पद रिक्त होना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है।
विज्ञापन



भोरंज अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। रिक्त पद के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
-डॉ. ललित कालिया, बीएमओ भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें