फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शहर में पेयजल पाइप से लीकेज के कारण परेशानी

विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में पेयजल पाइपों की लीकेज के कारण सड़कों पर बहता पानी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में पेयजल पाइपें लीक होने के कारण सैकड़ों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। गांधी चौक पर करीब एक माह से पानी की पाइप लीक कर रही है। इससे सड़क की टारिंग भी उखड़ चुकी है। पूरी सड़क पर पानी होने के कारण राहगीरों को चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। कई बार वाहनों की आवाजाही से पानी के छींटे राहगीरों के कपड़ों को खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों अश्वनी शर्मा, प्रदीप सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र मिन्हास और राजेश ठाकुर ने जलशक्ति विभाग से पूरे शहर में पेयजल पाइपों का उचित रखरखाव करने और पानी की लीकेज को शीघ्र ठीक करने की मांग की है। कई जगह निकासी नालियों में पेयजल पाइपों का जंजाल होने के कारण निकासी नालियां भी अवरुद्ध हो रही हैं।
विज्ञापन

निकासी नालियों में गंदगी जमी होने के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने पेयजल पाइपों को अंडरग्राउंड करने की मांग की है।
उधर, जलशक्ति विभाग के एक्सईएन संजय ठाकुर ने कहा कि पेयजल लीकेज की समस्या के समाधान के बारे में स्थानीय एसडीओ को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें