फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डा हमीरपुर में गर्मी से बेहाल हो रहे मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भीषण गर्मी में बस अड्डा परिसर में लगे पंखे खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में पांच पंखे लगे हुए हैं, लेकिन उनमें से महज एक ही चल रहा है। इससे यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। अड्डा परिसर में बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को गर्मी से बेहाल होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों रवि कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार, जीत शर्मा, रमा देवी आदि ने कहा कि बस अड्डे में पंखे खराब होने से मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बस देरी से आने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इस भीषण गर्मी में पंखे की सुविधा न मिलने से और परेशानी होती है। वहीं, डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि बस अड्डे में पंखे लगे हैं। यात्रियों को सुविधा दी जाती है। अगर ये खराब हैं तो इनकी मरम्मत के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें