यूको बैंक उहल शाखा की पासबुक एंट्री मशीन हुई खराब। स्रोत : संवाद
टौणीदेवी (हमीरपुर)। यूको बैंक की उहल शाखा में पासबुक एंट्री मशीन खराब है। पिछले 15 दिनों से यह समस्या बरकरार है। मशीन खराब होने के कारण ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस तरफ बैंक प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
इसके चलते पासबुक एंट्री करवाने वाले खाताधारक इधर-उधर भटक रहे हैं। यूको बैंक में अधिकतर लोगों के खाते हैं, लेकिन खाताधारकों को बैंक प्रशासन सुविधाएं देने में फिसड्डी नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों में राकेश, विनोद, यशपाल, विधि चंद, सोनू, विजय, डिंपल, सुनीता आदि ने बताया कि वह पासबुक एंट्री करवाने के लिए रोजाना बैंक जा रहे हैं, लेकिन पासबुक में एंट्री नहीं हो रही है।
बैंक कर्मचारियों की ओर से हर समय यही कहा जा रहा है कि जल्द ही पासबुक एंट्री मशीन को ठीक करवा लिया जाएगा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि रोजाना बैंक जाने के चलते उनका समय नष्ट हो रहा है। ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द पास बुक एंट्री मशीन को ठीक किया जाए। यूको बैंक ऊहल शाखा के प्रबंधक राजकुमार शर्मा ने कहा कि पासबुक एंट्री मशीन खराब है। बैंक प्रयासरत है, जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।