फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नई पंचायतों में गठन से बदले गांव, जिप वार्ड में आशिंक संशोधन

Wed, 18 Mar 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला की कुछ पंचायतों के पुनर्गठन के कारण अब जिला परिषद के कुछ वार्डों के परिसीमन में भी आंशिक संशोधन किया जा रहा है। जिले में नौ नई पंचायतों का गठन किया गया है। ऐसे मे पंचातयों की सीमाएं बदली है।
विज्ञापन

नई पंचायतों के गठन से कई गांव अन्य पंचायतों में चले गए हैं, ऐसे में अब दोबारा जिले के 10 जिप वार्ड में बदलाव किया गया। इस बदलाव के चलते जिप वार्डों का स्वरूप भी बदला है। जिला परिषद हमीरपुर के कुल 19 वार्डों में से 10 वार्ड इससे प्रभावित हो रहे हैं। इन 10 वार्डों-पनोह, उहल, चमनेड, बधानी, धमरोल, जाहू, महल, लहड़ा, अमलैहड़ और सपड़ोह के संशोधित परिसीमन का प्रारूप 16 मार्च को प्रकाशित कर दिया गया है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने इनके प्रारूप के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति को जिला परिषद के इन 10 वार्डों के परिसीमन के संबंध में कोई आपत्ति है या फिर वह अपना कोई सुझाव देना चाहता है, तो वह इन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय में प्रारूप के प्रकाशन की तिथि से तीन दिन के भीतर दर्ज करवा सकता है। इसके बाद कोई भी आपत्ति या सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें