फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंशकालीन कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। जलशक्ति विभाग सुजानपुर में कार्यरत दर्जनों अंशकालीन कर्मचारियों को तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। वीरवार को अंशकालीन कर्मचारियों ने समस्या का समाधान करने के लिए जलशक्ति विभाग के एसडीओ को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें पिछले तीन माह से मासिक वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


इसके चलते उन्हें घर चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंशकालीन कर्मचारियों विक्रांत, अश्विनी, गिरीश, शिवम अवस्थी राजीव कुमार, विशाल डोगरा, रजत, अरविंद, संजीव, अभिनीत परमार, अशोक, अजय, विनोद, सोनू आदि ने कहा कि वे सभी अंशकालीन कर्मचारी के रूप में जल शक्ति विभाग सुजानपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन सभी कर्मचारियों को तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस बारे में जलशक्ति विभाग सुजानपुर के एसडीओ जितेश कुमार ने कहा कि अंशकालीन कर्मचारियों ने मांग पत्र दिया है। इसे विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है। मासिक वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा, इसे लेकर जांच पड़ताल की जाएगी ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें