फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से गोशाला का कुछ हिस्सा टूटा, गिरने का खतरा

Mon, 17 Aug 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बारिश से गोशाला का हिस्सा गिरा। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नारा के अंतर्गत गांव जियाना नारा में बारिश के कारण गोशाला का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है। दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले संजीव कुमार की गोशाला की स्थिति को देखते हुए कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पीड़ित परिवार ने अपने पशुधन को गोशाला से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। ग्राम पंचायत नारा के प्रधान संदीप चौहान ने बताया कि गोशाला को हुए नुकसान की सूचना हल्का पटवारी को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाकर प्रभावित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें