फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अभिभावकों ने अध्यापकों से ली बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी

Sat, 10 May 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में अध्यापक-अभिभावक संघ की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह ने की। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में एसएमसी के प्रधान रजनीश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की तथा अभिभावकों से बच्चों के शैक्षिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। अभिभावकों ने इस बैठक में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अध्यापकों के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के बारे में अध्यापकों से जानकारी प्राप्त की। बैठक में कुलदीप, सुरेंद्र, शशि, संजय, संजीव, विनोद आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को विद्यालय के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें