भोरंज स्कूल में शिक्षा संवाद पर आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में अपने-अपने मॉडलों को प्रस्तुत करते विद
हमीरपुर। जिलेभर के 745 स्कूलों में शनिवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों को विद्यार्थियों केे पढ़ाई मेंं स्तर, अभिभावकों की भागीदारी से अवगत कराया गया। इसी क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसमें छठी कक्षा से दसवीं तक विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। शिक्षा संवाद में अध्यापकों ने अभिभावकों को एफ ए तीन और टर्म दो की परीक्षा परिणाम की जानकारी दी।
अध्यापकों ने अभिभावकों को बच्चों को घर पर समय देने को कहा। जिन विषयों में बच्चे थोड़ा कमजोर हैं, उन विषयों पर ज्यादा ध्यान दें। इस मौके पर मंजना कुमारी, पवन कुमार, दीपिका शर्मा, राजकुमारी, किरण शर्मा, नगीना, सोनिका शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह ने अभिभावकों से कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए जरूर समय निकालें। इनकी डायरी हर रोज देखें। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में भी शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। शिक्षा संवाद के इस विशेष सत्र के दौरान बच्चों के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की। शिक्षा संवाद के इस विशेष सत्र के दौरान अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम पर चर्चा की गई। इसके साथ-साथ आगामी दिनों में कक्षा नवमी से दसवीं की प्री बोर्ड की परीक्षाओं के बारे में भी चर्चा की गई। शिक्षा संवाद के इस सत्र के दौरान समुदाय में नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर तथा इससे बच्चों को बचाने के बारे में भी विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। समिति की इस बैठक में समस्त अभिभावकों और एसएमसी की ओर से विद्यालय में चलाए गए होम टाइम-टेबल की भी सरहाना की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल, राजकीय उच्च पाठशाला डुग्घा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोपा, शहीद जितेंद्र स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला घिरथेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब, लोअर हड़ेटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल नादौन में भी शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।