फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश न होने से बढ़ रहे खांसी के मरीज

विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिसिन ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की कतार। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। बारिश न होने से अब लोग सूखी खांसी, बुखार और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। मेडिसिन वार्ड में रोजाना मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। बारिश न होने से कोहरा पड़ रहा है। इससे लोग रोगों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिसिन वार्ड की रोजाना की ओपीडी 500 से 600 के बीच होती है लेकिन आजकल 800 से 900 के बीच पहुंच गई है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन


मरीजों सुलोचना, कुलदीप, महिमा, सुभ्रदा, मदनलाल, कुलदीप आदि ने कहा कि सुबह-शाम कोहरा पड़ रहा है। इससे सूखी खांसी, जुकाम, बुखार फैल रहा है। सूखी खांसी को ठीक होने में समय भी अधिक लग रहा है। मेडिसिन वार्ड में भी घंटों तक इलाज के लिए कतार में लगना पड़ रहा है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल में हर व्यक्ति का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें