हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर की एक पंचायत में प्रधान के पिता ने सरकारी भूमि से तीन हरे पेड़ काट लिए। इसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीण ने वन विभाग को की। वन विभाग की जांच के बाद शिकायत सही पाई गई और विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी से जुर्माना राशि वसूल की है। हालांकि, मामला मई माह का है, लेकिन विभाग की जांच जून माह में पूरी हुई। जांच में पाया गया कि आरोपी ने दो गुवाऊ और एक कैंथ का पेड़ सरकारी भूमि से काटा है। डीएफओ एलसी बंदना ने कहा कि जांच के बाद आरोपी से तीनों पेड़ों की जुर्माना राशि 5671 रुपये वसूल कर ली गई है।