फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार स्कूलों में युवाओं को बताएंगे सेना में भर्ती के गुर

Sun, 03 May 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीश महाजन
विज्ञापन


हमीरपुर। कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाने के बाद हिमाचल के पहले जीवित परमवीर चक्र से सम्मानित संजय कुमार अब बिलासपुर जिले के स्कूलों में जाकर किशोरों को सेना में जाने के लिए प्रेरित करेंगे।
वे स्कूलों में जाकर सेना में भर्ती के लिए आवश्यक योग्यताओं की जानकारी भी देंगे। दो माह पूर्व ही आनरेरी कैप्टन संजय कुमार 29 वर्ष 8 माह तक सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने इस संबंध में सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर को पत्र के माध्यम से सूचित किया है, जिसे आगे सैनिक कल्याण विभाग बिलासपुर को भी प्रेषित कर दिया गया है। परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार को विभाग की ओर से आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिनमें बैठने के लिए विशेष कमरा और वाहन सुविधा शामिल है।
इसके अलावा उन्हें एक लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने का प्रावधान है। संजय कुमार मूल रूप से बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत कलोल पंचायत से संबंध रखते हैं।
हाल ही में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति फिलहाल दो वर्ष के लिए की गई है। हालांकि पत्र में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह माह में कितने दिन स्कूलों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

कोट :

परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार युवा पीढ़ी को सेना में जाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस बाबत राज्य सरकार से पत्र प्राप्त हुआ है। यह पत्र बिलासपुर के सैनिक कल्याण विभाग को प्रेषित कर दिया है। यह नियुक्ति दो साल के लिए हुई है। इसमें सैनिक कल्याण विभाग कार्यालय में बैठने की सुविधा भी मिलेगी। -ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा, निदेशक, निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर
अभी राज्य से बाहर हूं। जल्द ही ज्वाइन करूंगा और विभाग की योजना के तहत कार्य किया जाएगा। -आनररी कैप्टन संजय कुमार परमवीर चक्र विजेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें