भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत उपाध्याय ब्राह्मण एकता संगठन की बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता तिलक राज शर्मा ने की और इस बैठक में विशेष रूप से वीरेंद्र शर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की। सभी ब्राह्मणों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमे प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष व सदस्य का गठन किया गया। इसमें सर्व सर्वसम्मति से पंकज कुमार शर्मा प्रधान, उपप्रधान नरेश कुमार शर्मा, सचिव नवीन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सचिव आशुतोष शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया व कमेटी के सदस्य के रूप में देवराज शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, रोशन लाल शर्मा, अश्विनी कुमार शर्मा, शांति शर्मा, सतीश शर्मा, आत्माराम शर्मा को चुना गया।