फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नारा स्कूल के पास मचा हड़कंप, अफवाह निकली संदिग्ध देखे जाने की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस, बाद में निकले प्रवासी, स्कूली छात्रा, स्टाफ और ग्रामीणों के सामने किया सत्यापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत नारा के आसपास के क्षेत्र में वीरवार सुबह संदिग्ध लोग देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्कूल जा रही एक छात्रा को कुछ अपरिचित लोग दिखे थे। छात्रा ने बताया कि उसने कुछ लोगों को घास में में छुपे हुए देखा था। उनके हाथ में चाकू जैसा तेजधार हथियार और एक बोतल थी। इसके बाद स्थानीय लोग उन्हें ढूंढने लगे।
विज्ञापन

पुलिस को भी इसकी सूचना सोशल मीडिया और लोगों के माध्यम से मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके के पर पहुंच कर मामले की छानबीन भी की और दो व्यक्तियों को पकड़ कर ले गई। स्कूली छात्रा ने लोगों को बताया था कि जब सुबह के समय वह स्कूल जा रही थी तो उसने दो से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। इसकी जानकारी छात्रा ने वहां से थोड़ी दूर स्थित एक दुकानदार को दी। इसके बाद कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छात्रा को चाकू से डराने की खबरें प्रसारित होने लगी। कहा गया कि पंजाब नंबर की एक गाड़ी में सवार लोगों ने स्कूली छात्रा की तरफ चाकू लहराया। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया और साथ ही कई अफवाहें भी फैलने लगीं। मौके पर पुलिस पहुंची और छात्रा के पहचान करने पर दो व्यक्तियों को वहां से पकड़ कर ले गई। पकड़ा गया प्रवासी मजदूर अपने ठेकेदार की डांट फटकार से तंग आकर छिपते छिपाते पैदल ही अपने पिता के पास गारली दरकोटी की ओर जा रहा था। इस बारे में एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह प्रसारित की गई है। पकड़े गए व्यक्ति प्रवासी श्रमिक हैं। इसे अपराधी समझ लिया गया। गलतफहमी के कारण स्कूल के बच्चों ने झूठा शोर मचा दिया। मौके पर उक्त बच्चों, स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों को शामिल कर सत्यापन किया गया है। सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने से बचें। ऐसा करने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें