फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 630 जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रविवार को होने वाले प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा 403 पुलिस व गृहरक्षक जवानों के कंधों पर होगा। जिला पुलिस ने 305 गृहरक्षक और 325 पुलिस के जवान विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किए हैं। इनमें से प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर एएसआई या इससे ऊपर के रैंक का अधिकारी व एक अन्य जवान तैनात रहेगा। वहीं, संवेदनशील और सामान्य मतदान केंद्रों पर दो-दो पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यह पुलिस कर्मचारी लोगों से कोविड-19 व अन्य नियमों का भी पालन करवाएंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में जिले की 248 में से 85 पंचायतों में चुनाव होंगे। इन 85 पंचायतों में 630 जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहेंगे। इस बार सुरक्षा के साथ-साथ कोविड-19 नियमों का पालन करवाने का जिम्मा भी पुलिस के हाथों में ही होगा। लोग मतदान के समय उचित दूरी बनाए रखें व मास्क लगाए रखें, इसके लिए पुलिस भी कार्रवाई करेगी। जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के दौरान 305 होमगार्ड और 325 पुलिस जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इस दौरान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें