फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ने शहर में होर्डिंग लगाए तो दूसरे ने दे दी धाम

विज्ञापन
हमीरपुर में लगाई धाम में खाना खाते लोग।
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में अभी तक नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना भी जारी नहीं हुई लेकिन, नगर परिषद हमीरपुर में अभी से शह और मात का खेल शुरू हो गया है। कोई शहर में धाम लगा रहा है तो कोई वार्डों में सैनिटाइजर पंप लेकर घूम रहा है। इसी बहाने मतदाता भी चुस्त हो गए हैं और दावेदारों की ओर से दी जा रही सेवाओं का पूरा फायदा उठा रहे हैं। नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ से वर्तमान में भाजपा समर्थित पार्षद रीता शर्मा अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं लेकिन, इस वार्ड में भाजपा से ही कई लोग अभी से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ में भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार ने शहर में नववर्ष की शुभकामनाएं देने के बहाने स्थानीय विधायक के साथ अपने होर्डिंग्स जगह-जगह चस्पां कर लिए हैं तो बुधवार को एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता अनिल शर्मा उर्फ बंटी ने भी वार्ड में मतदाताओं की टोह लेने के बहाने धाम का आयोजन कर डाला। वार्ड नंबर आठ में दोपहर 12 बजे से शाम तक दावत का दौर चला। चुनाव में कूदने वाले दावेदारों के बहाने कोरोनाकाल में प्रवासियों के स्वादिष्ट भोजन करने के मजे लग गए हैं। वहीं, इस वार्ड से एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता अनूप पराशर भी काफी दिनों से वार्ड में सक्रिय हैं। उन्होंने प्रवासियों की बस्ती में जाकर वहां सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया। वहीं, शहरवासियों को शिक्षित और अनुभवी प्रत्याशी चुनने के लिए कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से भी कई दावेदार हैं। पूर्व में पार्षद रहे अजय शर्मा भी वार्ड नंबर आठ से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। उन्होंने शहर में मतदाता सूचियों में जाली मतदाताओं का मुद्दा उठाया है। फिलहाल यह तो समय आने पर दोनों दलों के प्रमुख नेता ही बताएंगे कि कौन-कौन पार्टी समर्थित उम्मीदवार हैं लेकिन, उससे पूर्व शहर में चुनावी माहौल काफी गरमा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें