बिझड़ी बीडीओ कार्यालय में एनओसी हासिल करने आए प्रत्याशी कोरोना कवच को तोड़ते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में बुधवार को पंचायत चुनाव में हिस्सा लेने के लिए एनओसी प्राप्त करने आ रहे लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों की खूब धज्जियां उड़ाईं। विकास खंड बिझड़ी में अपने कामों को निपटाने के लिए आए लोगों की भीड़ उमड़ गई। पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में इतना जुनून छाया हुआ है कि वे ये भूल गए हैं कि पूरा विश्व इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। यदि ऐसे ही हालात रहे तो करोना को कैसे नियंत्रण में किया जाएगा। जिले में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
प्रशासन भी लोगों को समय-समय पर नियमों की पालना करने के लिए जागरूक कर रहा है। बावजूद इसके सामाजिक दूरी नियमों की उल्लंघन किया जा रहा है। वहीं, खंड विकास अधिकारी बिझड़ी हिमांशी शर्मा ने कहा कि जो भी प्रत्याशी काउंटर साइन करवाने पहुंचे हैं, उनको बार-बार सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा जाता है। प्रत्याशियों के साथ-साथ लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि चुनाव में भी कोरोना के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए।