फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 6474 में से 15 नामांकन रद्द, कुछ पर फैसला आज

विज्ञापन
ताल स्टेडियम बिझड़ी में चुनाव के पूर्व अभ्यास के लिए पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार को नामांकनों की छंटनी के दौरान 12 नामांकन रद्द हो गए हैं। इनमें से कई के नाम मतदाता सूची में न होने तो कई के दस्तावेज पूर्ण न होने के कारण रद्द किए गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों की चुनाव लड़ने की चाह अधर में ही समाप्त हो गई।
विज्ञापन

कुछ उम्मीदवारों के जमीन और अन्य विवाद होने के चलते नामांकन पर निर्णय मंगलवार को लिया जाएगा। बता दें कि विकास खंड बिझड़ी की 52 पंचायतों के कुल 1354 आवेदनों में से बीडीसी, प्रधान और उपप्रधान का एक-एक आवेदन रद्द हुआ है। बड़सर पंचायत से एक पंचायत समिति सदस्य, समताना कलां पंचायत से एक प्रधान और सौर पंचायत से एक उपप्रधान का आवेदन रद्द हुआ है। बड़सर पंचायत समिति के उम्मीदवार का नाम वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण नामांकन रद्द हुआ है। अब यहां बीडीसी के लिए 109 प्रत्याशी रह गए हैं। इसमें 49 पुरुष और 60 महिलाएं हैं।
कार्यकारी एसडीएम बड़सर ओपी शर्मा ने बताया कि 1354 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि जांच-पड़ताल में तीन आवेदन रद्द हुए है। सुजानपुर खंड एक उपप्रधान और तीन वार्ड सदस्यों के नामांकन रद्द हुए हैं। सुजानपुर से जिला परिषद के 12 नामांकन सही पाए गए। पंचायत समिति के भी 68 नामांकन सही पाए गए। ग्राम पंचायत चमियाना के एक उपप्रधान और दाड़ला पंचायत के तीन वार्ड सदस्यों का नामांकन रद्द हुआ। प्रधान के सभी नामांकन सही पाए गए। विकास खंड हमीरपुर से एक वार्ड सदस्य और एक बीडीसी और जिला परिषद उम्मीदवार का नामांकन रद्द हुआ है। जिला परिषद और बीडीसी का एक-एक नामांकन मतदाता सूची में नाम न होने के चलते जबकि धनेड़ पंचयत से एक वार्ड सदस्य का नामांकन खुद की ही प्रपोजल डालने के चलते रद्द हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के एक उपप्रधान और दो प्रधान जबकि ललीण पंचायत के वार्ड सदस्य के नामांकन पर फैसला मंगलवार को होगा। बीडीओ अस्मिता ठाकुर ने कहा कि इस पर मंगलवार को निर्णय लिया जाएगा। विकास खंड नादौन से तीन पंचायत समिति, एक प्रधान का और एक वार्ड सदस्य का नामांकन रद्द हुआ है। वहीं विकास खंड भोरंज और बमसन में कोई भी नामांकन रद्द नहीं हुआ है। हालांकि बमसन की काले अंब पंचायत के एक नामांकन का अभी विचाराधीन है। इस पर निर्णय मंगलवार को होगा। एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी चौहान का कहना है कि मतदाता सूची में नाम न होने के चलते हमीरपुर के एक जिला परिषद का नामांकन रद्द हुआ है। छह जनवरी को नामांकन वापस ले सकते हैं। तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें