फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पलक राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की छात्रा पलक शर्मा राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। पलक शर्मा नौवीं कक्षा की छात्रा है। हाल ही में एसजेवीएन संस्था की ओर से प्राकृतिक संवर्धन एवं परिवर्तन विषय पर आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता में पलक शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन


पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की छात्रा ने पर्यावरण सुरक्षा पर पेंटिंग की थी। इस पेंटिंग में पर्यावरण सुरक्षा का संजीव चित्र चित्रण किया गया था। इस सराहनीय पेंटिंग को प्रस्तुत करने के बाद अब उसका चयन राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह चित्रकला प्रतियोगिता शिमला में आयोजित की जाएगी तथा इसका आयोजन 17 नवंबर को एसजीवीएन कार्यालय शिमला में होगा। प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भाटिया और समस्त स्टाफ ने बेटी को बधाई दी है तथा अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें