फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों का नहीं हो पा रहा ऑनलाइन नवीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के हजारों पेंशनरों को अगले महीने पेंशन प्राप्त करने में दिक्कतें हो सकती हैं। इसका कारण रक्षा लेखा विभाग सेवा केंद्र हमीरपुर में स्पर्श साइट का ठप होना है। पूर्व सैनिकों के उत्तर भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाले जिले में चालीस हजार के करीब पूर्व सैनिक पेंशनर हैं। इन्हें हर वर्ष नवंबर और दिसंबर महीने में लगातार पेंशन प्राप्त करने के लिए रक्षा लेखा विभाग सेवा केंद्र में अपने पहचान पत्रों के नवीकरण के लिए आना पड़ता है। जिले के बहुत सारे बुजुर्ग जिनकी उम्र 80 साल से ऊपर है, लगातार दफ्तर और लोकमित्र केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। उनकी पेंशन से संबंधित पहचान अपडेट नहीं हो पा रही है। इसके पीछे रक्षा लेखा विभाग की ऑनलाइन साइट स्पर्श का हैंग हो जाना बताया गया है। स्पर्श साइट पर पूर्व सैनिक अपने दस्तावेजों को लोड करवाने के लिए कई दिनों से लोकमित्र केंद्रों के चक्कर लगाकर थम चुके हैं। इसके बाद इन पेंशनर बुजुर्गों ने रक्षा लेखा विभाग के सेवा केंद्र हमीरपुर में आना उचित समझा, लेकिन यहां भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। यहां बताया गया कि साइट नहीं चल रही है। इसके बाद उन्हें अगले दिन आने के लिए परामर्श दिया जा रहा है। इससे ये बुजुर्ग देश की सुरक्षा क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद इस उम्र में दफ्तर के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। रक्षा लेखा विभाग में अगर एक महीने तक कोई पूर्व सैनिक अपने दस्तावेजों को नवंबर और दिसंबर तक नवीनीकृत नहीं करवाता है तो उसकी पेंशन रक्षा लेखा मंत्रालय की ओर से रोक दी जाएगी। इससे इन पेंशनधारक बुजुर्गों की परेशानी लगातार बढ़ती ही जा रही है। पूर्व सैनिकों के आश्रितों का कहना है कि वे अपने माता-पिता और अन्य पेंशन धारकों के साथ दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। पूरा दिन इंतजार करने के बाद उन्हें अगले दिन दोबारा आने की सलाह दी जा रही है। बुधवार को रक्षा लेखा विभाग के हमीरपुर सेवा केंद्र में आईं पूर्व सैनिकों की विधवाओं सलोचना, जमना, प्रेमी, प्रभी, प्रकाशो देवी, द्रमी देवी, गीता देवी, संसारी देवी और पूर्व सैनिक ईश्वर दास व शक्ति का कहना है कि वे पेंशन को लगातार प्राप्त करने के लिए हर साल पहचान पत्रों के नवीकरण के लिए दो-तीन बार दफ्तर के चक्कर लगा चुके हैं। इससे उन्हें भविष्य में पेंशन प्राप्त करने के लिए परेशानी होगी। रक्षा लेखा विभाग सेवा केंद्र हमीरपुर के डीपीडीओ अधिकारी आरएन सिंधू का कहना है कि विभाग की स्पर्श साइट काम नहीं कर रही है। इससे यहां पर आने वाले बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें