फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पलक और निशांत ने मारी बाजी

विज्ञापन
भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में शुक्रवार को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। स्कूल परिसर में ओजोन परत के संरक्षण की आवश्यकता पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से इस परत पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को प्रदर्शित किया। वहीं, इसके संरक्षण के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

बच्चों ने भाषण से ओजोन परत का मानव जीवन के लिए उपयोग के बारे बताया। इस परत को कोन कौन से कारक नुकसान पहुंचा रहे हैं, इस बारे में भी जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें पलक व निशांत ने प्रथम स्थान, खुशी व अंकिता ने द्वितीय, ईशा व युवराज और भुवनेश व नैतिक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञान अध्यापकों में जीवन, पूनम ने बताया कि क्लोरो कार्बन, नाइट्रस ऑक्साइड व मीथेन जैसी गैसें ओजोन परत को हानि पहुंचा रही हैं। इन गैसों के प्रभाव से ओजोन परत की मोटाई कम हो रही है और यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो सूर्य की पैरा बैंगनी किरणें धरती पर पहुंच जाएंगी। इससे मनुष्य को त्वचा कैंसर, अंधापन आदि बीमारियां होंगी। प्रधानाचार्य आरती कटोच ने बताया कि वैज्ञानिकों ने ओजोन परत में गिरावट दर्ज की है, जोकि गंभीर समस्या का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें