फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान किनारे लगाई रेलिंग में लगेंगी पेंटिंग : रणजीत

Sat, 15 Feb 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर में विभिन्न अधिकारियों से बैठक करते हुए विधायक रणजीत सिंह। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले से पहले सुजानपुर का कायाकल्प किया जाएगा। सुजानपुर में विभिन्न कार्य किए जाएंगे, जो धरातल पर नजर आएंगे।
विज्ञापन

इन कार्यों को अंतिम रूप पहनाने के लिए सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने प्रशासन के साथ सुजानपुर में बैठक की। विधायक ने कहा कि सुजानपुर एक पौराणिक तथा ऐतिहासिक शहर है। सुजानपुर शहर को महाराजा संसार चंद ने बसाया था। सुजानपुर शहर की इसी धरोहर को बचाए रखने के लिए कार्य किया जाएगा और सुंदरता को भी बरकरार रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि चौगान के किनारे लगाई गई रेलिंग में सुंदर पेंटिंग लगाई जाएगी। बाहर से आने वाले लोगों को ऐतिहासिक धरोहर के बारे में बताया जाएगा। पुराने टियालों का भी जीर्णोद्वार किया जाएगा, जो रेलिंग टूट गई हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

सुजानपुर में पार्किंग की समस्या गंभीर है। वार्ड नंबर आठ में हनुमान मंदिर से खड़ोला मार्ग तक टाइलें बिछाई जाएंगी। इस अवसर पर एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा, बीडीओ किशोरी लाल, नगर परिषद सुजानपुर ईओ अजमेर सिंह, नायब तहसीलदार कमल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें