फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटा में उल्लू, रोपड़ी में मृत कौवा मिला

विज्ञापन
भोटा में मृत मिले उल्लू को दबाते वन विभाग का कर्मी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोटा/भोरंज(हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में दूसरे दिन एक उल्लू और भोरंज के रोपड़ी गांव में भी एक कौवे के मृत मिलने से लोगों में हड़कंप मचा है। 17 जनवरी को चिल्ड्रन पार्क भोटा के पास मरा कौवा मिला था। वहीं मंगलवार को नगर पंचायत भोटा के वार्ड 7 के निवासी मुख्याध्यापक राजकुमार के घर के पास एक उल्लू मरा पाया गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रेंज ऑफिसर रत्नी देवी, वीओ नारायण सिंह और वन रक्षक रमा ठाकुर टीम के साथ पहुंचे। भोटा पशु अस्पताल के डॉ. हितेश शर्मा ने पक्षी की जांच की। उन्होंने बताया कि समूह में अगर पक्षी मरे, तब उनका मेडिकल किया जाता है। बाद में पक्षी को दफना दिया गया। भोरंज के रोपड़ी गांव में भी मंगलवार को मृत कौवा मिलने से लोग दहशत में हैं। बर्ड फ्लू के चलते लोग कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते।
इसकी जानकारी विभाग को दी। पशुपालन विभाग सहायक निदेशक सतीश कपूर ने कहा कि उल्लू काफी दिनों से मृत था। उसके शरीर में कीड़े पड़ गए थे। भोरंज में मिले कौवे के सैंपल नहीं लिए, क्योंकि अगर अधिक पक्षी मरे हों तो सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें