फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेद दिवस पर 50 से अधिक लोगों का किया उपचार

Thu, 24 Sep 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त एवं जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने दीप प्रज्जवलन, धनवंतरि पूजन एवं हवन के साथ शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
शिविर में आयुर्वेद विभाग के विशेषज्ञों ने अग्निकर्म, विद्वकर्म, जलोका कर्म, शिरोधारा, नाड़ी स्वेद, ग्रीवा वस्ती, जानु वस्ती, कपिंग सहित अन्य क्रियाओं से 50 से अधिक लोगों का उपचार किया। लोगों के निशुल्क टेस्ट भी किए गए।
कोलेस्ट्रॉल और शुगर के 40 टेस्ट किए गए, जबकि 15 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वनीता शर्मा ने उपायुक्त और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह, सीएमओ डॉ. सतीश कुमार फोतेदार, होमगार्ड के कमांडेंट विनय कुमार, अन्य विभागों के अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें