पीएचसी कुठेड़ा में बच्चे को ओआरएस का घोल पिलाते कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हमीरपुर के तत्वावधान में बुधवार को पीएचसी कुठेड़ा में चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सघन दस्त रोग पखवाड़े पर जागरूकता और निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आशा वर्करों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 0-5 वर्ष के बच्चों की माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद कौंडल, डॉ. सुनील, डॉ. अंकित, जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े के अंतर्गत जिला भर में 530 से अधिक आशा वर्कर कोविड- 19 का ध्यान रखते हुए पूरी बचाव प्रक्रिया को अपनाते हुए सभी 0-5 वर्ष के बच्चों को ओआरएस के पैकेट दे रही हैं। साथ ही जो बच्चे दस्त रोग से पीड़ित पाए जाते हैं उन्हें दो पैकेट ओआरएस और जिंक की गोलियां दी जा रही हैं। आयुष्मान भारत योजना में पात्र लोगों की लिस्ट भेजी जा चुकी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजेश, स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीलम, मीनाक्षी, संतोष, उर्मिला, अंजना, शीला व आशा वर्कर नीलम, रंजुला, रंजना, रिपना, सपना, निशा, सुषमा, सरोज आदि उपस्थित रहीं।