फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मरीजों के बलगम के सैंपल लेकर लैब में टेस्ट करवाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हफ्ते से ज्यादा खांसी और बुखार वाले मरीज का सैंपल अनिवार्य रूप से लेने के लिए कहा
विज्ञापन

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य खंड नादौन में कार्यशाला में दिए दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन के उपलक्ष्य में नादौन में सभी चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और फार्मेसी अधिकारियों के लिए शनिवार को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजकुमार ने कहा कि देश में टीबी को जड़ से उखाड़ने के लिए टीबी उन्मूलन के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन सभी स्वास्थ्य खंडों में किया जा रहा है। उसी के तहत स्वास्थ्य खंड नादौन में भी प्रशिक्षण के दौरान 32 श्रेणियों जैसे शुगर, कैंसर या अन्य पुरानी बीमारियों के तहत आने वाले मरीजों के थूक-बलगम के सैंपल लेकर लैब में टेस्ट करवाने तक की व्यवस्था करने को कहा गया है। आशा कार्यकर्ताओं से नियमित तौर पर स्क्रीनिंग करवाने के बारे में सभी चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और फार्मेसी अधिकारियों को कहा गया है। एक सप्ताह से ज्यादा खांसी और बुखार वाले मरीज का सैंपल भी अनिवार्य रूप से लैब में टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा के अलावा स्वास्थ्य खंड अधिकारी डॉ. केके शर्मा ने भी विशेष रूप से टीबी उन्मूलन को लेकर आयोजित कार्यशाला में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई और इसके उन्मूलन को लेकर तकनीकी टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें