फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छतों से सीधा सड़क पर गिर रहा बारिश का पानी, हल नहीं हुई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार में संपर्क सड़कों को पहुंच रहा नुकसान
विज्ञापन

आर्थिक लाभ के चलते दुकानदारों ने नहीं डाली हैं डाउन पाइपें
राहगीरों और वाहनों पर गिर रहा पानी
आवाजाही में झेलनी पड़ रही खासी परेशानी, समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में बारिश का पानी छतों से सीधा मुख्य सड़कों पर गिर रहा है। आर्थिक लाभ के चलते शहर से लेकर वार्डों में भवन मालिकों ने बारिश के पानी के लिए डाउन पाइपें नहीं डाली हैं। इससे बारिश के दौरान बाजार और वार्डों में राहगीरों को चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के पानी के कारण संपर्क रास्तों और वार्डों में सड़कों की सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंच रहा है। बरसात का मौसम शुरू होने से पूर्व नगर परिषद ने दुकानदारों को बारिश के पानी को लेकर डाउन पाइपें डालने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक किसी भी वार्ड में समस्या को लेकर कार्रवाई नहीं हुई है। वर्तमान में बारिश के दौरान वार्डों और शहरों में सड़क किनारे वाहनों और राहगीरों पर सीधा पानी गिर रहा है। पानी का बहाव तेज होने के कारण निकासी नालियों पर डाले गए सीमेंट के स्लैब भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। शहरवासियों राजवीर, विजय, सुमन, अश्ववनी, चंद्रकांत, विक्रम आदि ने कहा कि आजकल बरसात का मौसम है। बारिश अधिक होने के कारण छतों से पानी सीधा सड़कों पर गिर रहा है। इससे वार्डों में लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी के लिए पाइपों की उचित सुविधा न होने से समस्या अधिक विकराल होती जा रही है। उन्होंने नगर परिषद से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि समस्या ध्यान में है। वार्डों से लेकर शहर का निरीक्षण किया जाएगा ताकि समस्या का समाधान करवाया जा सके। उन्होंने भवन मालिकों से पानी की निकासी के लिए डाउन पाइपें लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें