15वें राज्य स्तरीय जूनियर ब सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले हॉकी हमीरपुरकी
सचित्र
हमीरपुर। 15वें राज्य स्तरीय जूनियर और सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए हॉकी हमीरपुर की टीम और स्टाफ नालागढ़ के लिए शुक्रवार को रवाना हुआ। प्रतियोगिता 7 से 11 जून तक होगी। जूनियर टीम में शिवम गोलकीपर, दुष्यंत गोलकीपर, हितेश, अनुभव रांगड़ा, आर्यन टीम कप्तान, अभिषेक, अनिकेत, दिशांत, अनिल कौशल, वंश कौंडल, खेमराज, गौरव, प्रियांशु, गणेश, कृष, दीपक, आशीष शामिल है। सब जूनियर टीम में शिवम रनौत गोलकीपर, कमलजीत सेकेंड गोलकीपर, शिवम कैप्टन, सुजल, ललित, रोहित, अक्षय, पुलकित, सिद्धार्थ, अनुकूल, अभिनंदन, अंकुश, आयुष भविष्य, कार्तिक मिन्हास, गौरव और आदित्य डोगरा आदि टीम के सदस्य होंगे। टीम मैनेजर अनिल चंदेल और कुणाल टीम के कोच होंगे। संवाद