डिडवीं टिक्कर पंचायत में कूड़ा निष्पादन संयंत्र केंद्र खोलने के विरोध में इकट्ठा हुए ग्रामीण।
- फोटो : Hamirpur-HP
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के पंचायत कार्यालय में बीडीओ भोरंज मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने टिक्कर में लगने वाले कूड़ा निष्पादन केंद्र का विरोध किया।
ग्रामीण किशोर चंद, प्रीतम चंद, रणवीर और प्रकाश ने कहा कि प्रस्तावित संयंत्र स्थल के पास आईपीएच के 3 पानी टैंक, गैस गोदाम, साई मंदिर है। दूषित पानी से कुनाह खड्ड का पानी खराब होगा। कुनाह खड्ड से 4-5 गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। ऐसे में कूड़ा निष्पादन संयंत्र लगने से सारा पानी दूषित होगा और हवा में भी प्रदूषण फैलेगा। उन्होंने मांग की कि इन सब तथ्यों को ध्यान में रखे हुए संयंत्र को आबादी से दूर दूसरी जगह पर लगाया जाए ताकि किसी को कोई समस्या न हो। इस दौरान 30 ग्रामीण मौजूद रहे।