फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेंशन के देय बकाया को एकमुश्त के बजाए टुकड़ों में देने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों ने लंबित मांगों और समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन

हिम आंचल पेंशनर्स संघ इकाई टौणीदेवी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ इकाई टौणीदेवी की मासिक बैठक मंगलवार को टौणी माता मंदिर परिसर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा ने की। उन्होंने संघ सदस्यों को खंड में चल रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा, जिला प्रधान केसी गौतम, जिला महासचिव शंभू राम जसवाल, प्रदेश उपप्रधान सुभाष चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों व पेंशनरों ने बजट भाषण में मार्च 2024 से पेंशनरों को पेंशन संशोधन की बकाया राशि, लीव-एनकैशमेंट व ग्रेच्युटी के चरणबद्ध तरीके से भुगतान और अप्रैल, 2024 से महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की घोषणा का स्वागत किया। पेंशनरों को अन्य वर्गों की तरह कोई नया अतिरिक्त आर्थिक लाभ न देने, जनवरी 2016 से पेंशन संशोधन के परिणामस्वरूप मिलने वाली देय बकाया राशि को टुकड़ों में देेने का विरोध जताया। जिला प्रधान केसी गौतम ने टौणीदेवी खंड में सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर चलाए जाने पर खंड पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक में रोशन लाल पटियाल, चत्तर सिंह ठाकुर, रोशन लाल गुप्ता, पुरुषोत्तम वर्मा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें