फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लंबित मामलों को आपसी सहमति एवं मध्यस्थता से निपटाने का मौका

Mon, 04 May 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आम लोगों को सुलभ न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय की पहल पर 21 अप्रैल से ‘समाधान समारोह 2026’ अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न मामलों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालतों के आयोजन के साथ इस अभियान का समापन होगा। 21 अप्रैल से ही राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय स्तर पर स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में सुलह बैठकों का आयोजन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों के बीच सहमति बनाने में सहयोग कर रहे हैं। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा ने अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षकारों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। लंबित मामलों को ‘समाधान समारोह 2026’ में शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर एक सरल गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसे भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें