फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मौसम बदलने से सुजानपुर अस्पताल में ओपीडी 350 पहुंची

Mon, 11 Nov 2024 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। मौसम में बदलाव के कारण सुजानपुर सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जहां सुजानपुर अस्पताल में रोजाना ओपीडी 100 के करीब थी, लेकिन मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण यह ओपीडी 350 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

इन मरीजों में अधिकतर खांसी, जुखाम, बुखार, पेट खराब वाले हैं। चिकित्सकों ने लोगों से ठंड के मौसम में एहतियातन कदम उठाने का आग्रह किया है। सिविल अस्पताल में रोजाना लोग पंक्तियों में खड़े होकर स्वास्थ्य जांच करवाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ से पांच बजे तक ओपीडी देख रहे हैं। रोजाना ओपीडी 350 के करीब हो गई है। उन्होंने कहा कि अधिकतर खांसी, जुखाम, बुखार और पेट खराब से पीडि़त मरीज हैं। उन्होंने लोगों से ठंड से बचने का आग्रह किया है।
सुजानपुर सिविल अस्पताल में डॉ. राजकुमार के ज्वाइन करने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। इनका तबादला यहां से हो गया था, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। डाॅ. राजकुमार की पुन: सेवाएं मिलने से लोग लाभंवित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें