फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्यापार कल्याण मंडल में सिर्फ व्यापार मंडल के प्रतिनिधि हों शामिल

Sun, 15 Feb 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। व्यापार मंडल हमीरपुर ने व्यापारियों के हितों का ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार को अपने सुझाव दिए हैं। यह सुझाव प्रदेश सरकार जीएसटी काउंसिल के आह्वान पर भेज गए हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने काउंसिल को नौ सुझाव दिए हैं जिसमें उन्होंने व्यापार मंडल में सिर्फ व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को शामिल करने का सुझाव दिया है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों के लिए नियम बनाने की बात भी कही है।

व्यापार मंडल हमीरपुर ने प्रदेश सरकार जीएसटी काउंसिल को आधार कार्ड पर आने वाले सामान को बंद करने करने का आग्रह किया है। व्यापार मंडल ने इसमें टैक्स की चोरी होने का तर्क दिया है। इसके अलावा व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने व्यापार से संबंधित विभागों के साथ प्रतिमाह एक बैठक करने का भी सुझाव दिया है।
विज्ञापन

इसमें जीएसटी, विधिक माप विज्ञान, खाद्य आपूर्ति विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करने का आह्वान किया है, ताकि व्यापारियों को जागरूक किया जा सके। इसके अलावा व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए व्यापार मंडल की बैठक करने के लिए भवन या भवन निर्माण करने के लिए भूमि प्रदान करने का सुझाव दिया है।
इसके अलावा व्यापार कल्याण बोर्ड में मंत्रियों के स्थान पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को शामिल करने का सुझाव दिया है, ताकि प्रतिनिधि व्यापारी अपने हित की बात को सबके समक्ष रख सकें। उन्होंने व्यवसायिक मेलों पर रोक लगाने की भी बात कही है।
व्यापार मंडल ने तर्क दिया है कि इससे टैक्स चोरी होती है और बिलिंग भी सही नहीं होती है। व्यावसायिक मेलों में सामान की गुणवत्ता भी सही नहीं होती है। उन्होंने क्विक व्यापार पर कठोर नियम बनाने की मांग की है, ताकि स्थानीय व्यापार पर असर न पड़े।
विज्ञापन

वहीं, व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश जीएसटी काउंसिल के आह्वान पर यह सुझाव भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें