फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मनरेगा में महज आठ दिन का रोजगार, महिलाएं पहुंची डीसी के दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार दिलाने की मांग को लेकर बल्ह की महिलाओं ने सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। ग्राम पंचायत बल्ह के गांव मोंहि, मन्याना और बड़ू की महिला मनरेगा मजदूरों ने डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह से मुलाकात कर काम दिलाने की गुहार लगाई है। महिला मजदूरों ने ज्ञापन सौंप कर डीसी हमीरपुर से आग्रह किया है कि उन्हें मनरेगा में कार्य दिलवाया जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिलाओं का कहना है कि इस साल अभी तक आठ दिन का ही काम मिला है।
विज्ञापन


सभी महिलाएं बीपीएल परिवार से संबंध रखती हैं। वहीं, उपायुक्त अमरजीत सिंह ने भी महिला मनरेगा मजदूरों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल की महिलाओं सुनीता देवी व अन्य का कहना है कि ग्राम पंचायत में मस्टर रोल नहीं निकाला जा रहा है। इससे चलते काम नहीं मिल रहा है। उन्हें इस साल महज आठ दिन का रोजगार मिला है। ऐसे में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द मनरेगा के तहत काम दिलाया जाए। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं ने मनरेगा रोजगार के सिलसिले में उनसे मुलाकात की है। जल्द ही संबंधित अधिकारियों से इस विषय में जानकारी ली जाएगी। मनरेगा के तहत एक साल में 100 दिन का रोजगार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें