फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समय से आधा घंटा पहले ही रवाना हो गई सरकारी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की लापरवाही से एक छात्रा को ऑनलाइन टिकट बुक करने के बावजूद चंडीगढ़ के लिए निजी टैक्सी से जाना पड़ा। श्रेया गुप्ता पुत्री राजन गुप्ता ने बताया कि उसने छह नवंबर को चंडीगढ़ के लिए 15 नवंबर को जाने वाली हमीरपुर डिपो की बस में ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। बस का अड्डे से निकलने का समय सुबह आठ बजकर छह मिनट दर्शाया गया। ऐसे में जब श्रेया बुधवार को करीब पौने आठ बजे बस अड्डा हमीरपुर पहुंची तो पता चला कि बस तो समय से पहले ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई है। ऐसे में श्रेया गुप्ता ने बस अड्डा में मौजूद कर्मचारियों से संपर्क साधा तो कहा गया कि बस अभी भोटा ही पहुंची है और वहां रुक जाएगी।
विज्ञापन


भोटा तक निजी टैक्सी के माध्यम से चले जाओ लेकिन श्रेया ने इसके लिए मना किया और कहा कि उसे अन्य बस में चंडीगढ़ भेज दिया जाए। अन्य बसों मेें भी चंडीगढ़ जाने के लिए सीट उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में श्रेया को निजी टैक्सी से चंडीगढ़ जाना पड़ा। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर बस का समय बदला गया था तो ऑनलाइन बुकिंग में बस की रवानगी का समय सुबह 8:06 बजे क्यों दर्शाया गया और दूसरी तरफ ऑनलाइन बुकिंग करने वाले व्यक्तियों का मोबाइल नंबर भी दर्शाया जाता है ताकि बुकिंग पर दर्शाए गए स्टेशन पर अगर यात्री नहीं है तो वह उनसे संपर्क साध सके। लेकिन, श्रेया से बस के परिचालक ने कोई संपर्क नहीं किया और बस चंडीगढ़ के लिए समय से पूर्व रवाना हो गई। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान श्रेया ने 370 रुपये का एचआरटीसी को भुगतान किया था। श्रेया चंडीगढ़ में पढ़ाई करती है। बस छूटने के कारण उसे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बारे में उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि बस का समय बदला गया है। अब बस 7:30 बजे बस अड्डा से रवाना हो जाती है। छात्रा की बस छूटने की सूचना मिल चुकी है। उन्हें उनके टिकट के रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। वहीं, बुकिंग काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को भी टिकट बुक करते समय यात्री को पूरी सूचना उपलब्ध करवाने के बारे में सख्त हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें