फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर से जानकारी लेकर लाभार्थी के खाते से उड़ाए हजारों

विज्ञापन
online froud
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। शातिरों ने ऑनलाइन ठगी से महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली गर्भवती महिला लाभार्थियों को चूना लगाना शुरू कर दिया है। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज के अंतर्गत यहां एक महिला लाभार्थी के खाते से करीब 24 हजार 300 रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़िता की पहचान नेहा ठाकुर दियालड़ी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस थाना भोरंज में इसकी लिखित में शिकायत दी है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र खतरबाड़ की कार्यकर्ता निशा कुमारी, आंगनबाड़ी केंद्र खतरबाड-2 की कार्यकर्ता चंद्रकिरण, आंगनबाड़ी केंद्र दियालडी डोडा की कार्यकर्ता कुसुम लता और आंगनबाड़ी केंद्र भोटी की कार्यकर्ता प्रोमिला देवी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि बुधवार को उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन आया।
फोन करने वाले शातिर ने बताया कि वह एक बैंक का अधिकारी है और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) और टीएचआर योजना के तहत उनके खाते में पैसे डाले जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फोन कर लाभार्थियों के मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी हासिल की गई। जिसके बाद आरोपी व्यक्तियों ने लाभार्थियों को फोन कर योजना के तहत बैंक खाते में पैसे डालने का झांसा दिया। इस कड़ी में एक महिला इस ठगी की शिकार हुई है। उधर, इस बारे में सीडीपीओ भोरंज जीत राम ने कहा कि इस बारे में जानकारी मिली है। पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी भोरंज छोटे राम चौधरी ने बार-बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें