चीनी, दाल, तेल के अलावा ड्राई फ्रूट के दामों में भी वृद्धि हुई है। चीनी में 15 रुपये, दालों में दस रुपये तथा ड्राई फ्रूट में 100 से 200 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। तेल में दस रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। -
विधि चंद, दुकानदार हमीरपुर
चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयों के बनाने में लागत बढ़ी है। अगर दाम कम नहीं होते हैं तो हमें भी अपने दाम बढ़ाने पड़ेंगे। अभी हम पुराने ही दामों पर मिठाइयां बेच रहे हैं। -
सुरजीत सिंह, दुकानदार हमीरपुर
चीनी तथा प्याज के दाम अचानक बढ़ जाने से रसोई के बजट पर गहरा प्रभाव पड़ा है। प्याज के दाम में अचानक 20 रुपये की वृद्धि हुई है। अभी दाम में और बढ़ने की आशंका है। इससे गृहिणियों को रसोई संभालना मुश्किल हो जाएगा। -
अनीता देवी, ग्राहक
धर्मशाला में सब्जी खरीदते हुए महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी