फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षुओं की चल रही परीक्षा और मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस के तृतीय वर्ष के प्रशिक्षु चिकित्सकों की परीक्षाएं जारी हैं। ऐसे में कई विभागों के चिकित्सक इस कार्य में व्यस्त चल रहे हैं। परीक्षाओं के चलते अस्पताल में आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी के बाहर भी मरीजों की कतारें लगी हुई हैं। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और दूसरी तरफ यहां पर जगह की कमी है।
विज्ञापन


एमबीबीएस की परीक्षाओं के लिए अन्य मेडिकल कॉलेजों से भी सीनियर चिकित्सक यहां तैनात कि गए हैं। इसके साथ ही अन्य कॉलेजों के प्रशिक्षु चिकित्सक भी यहां पर परीक्षाओं के लिए आए हैं। मरीजों सुमित्रा, करण, मीरां, दीपां, अमरती, कनिका, कृष्णा आदि ने कहा कि अगर जोलसप्पड़ में भवन का कार्य पूरा हो गया होता तो अकादमिक ब्लॉक में यह सब कार्य किया जाना था और मरीजों को भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द यहां से अकादमिक ब्लॉक को शिफ्ट किया जाए ताकि जगह की कमी के कारण दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें